
Axis Bank Kisan Credit Card विशेष रूप से तैयार किया गया किसानों के लिए एक क्रेडिट कार्ड है इस किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधाओं का मुख्य उद्देश्य किसानों को उनकी सभी खेती संबंधी जरूरतें जैसे खेती का रखरखाव करना हो, कृषि की निवेश जरूरतों के लिए लोन की आवश्यकता हो. उचित मूल्य में लोन उपलब्ध करवाया जाता है जो तुरंत एवं आसान तरीके से उपलब्ध होता है कम ब्याज दर में मिलता है।
- Advertisement -
Axis Bank Kisan Credit Card Features क्या है ?
- किसानों के द्वारा 250 लाख तक का उचित मूल्य का लोन प्राप्त किया जा सकता है।
- किसानों की विभिन्न जरूरतों की पूर्ति के लिए लोन :-
- एक्सिस बैंक किसान क्रेडिट कार्ड के द्वारा किसानों की पर्याप्त जरूरतों के लिए समय पर खेती संबंधी जरूरतों के लिए क्रेडिट उपलब्ध करवाया जाता है खेती जरूरतों की खरीदारी के लिए , लैंड के डेवलपमेंट के लिए , खेती में उपयोग मशीन की मरम्मत के लिए एवं अन्य व्यक्तिगत जरूरतों के लिए जैसे बच्चों की शिक्षा एवं परिवार में किसी कार्यक्रम के लिए।
- एक्सिस बैंक किसान क्रेडिट कार्ड किसानों को टर्न लोन एवं कैश क्रेडिट के भुगतान के लिए सुविधाजनक समय सीमा देता है।
- लोन की समय सीमा आपकी आर्थिक स्थिति एवं जरूरतों के अनुसार :-
- अधिकतम 1 वर्ष की समय सीमा कैश क्रेडिट के लिए।
- अधिकतम 7 वर्ष की समय सीमा टर्म लोन के लिए।
- आकर्षक ब्याज दर में उपलब्ध करवाया जाता है।
- तुरंत एवं आसान तरीके से कम दस्तावेजों के साथ लोन अप्रूव्ड किया जाता है।
- इंश्योरेंस कवर की सुविधा :-
- 50000 तक का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस कवर किसान को दिया जाता है।
- सभी नोटिफाइड क्रॉप्स पर इंश्योरेंस कवर दिया जाता है।
- सभी ट्रेडिशनल क्रॉप्स पर यूनिफॉर्म स्केल ऑफ फाइनेंस दिया जाता है।
- उपलब्ध लोन को अपग्रेड करवाएं अपनी कृषि जरूरत एवं हॉर्टिकल्चर जरूरतों के लिए।
- डेडीकेटेड रिलेशनशिप मैनेजर के द्वारा आपकी जरूरतों को समझ कर आपको जानकारी उपलब्ध करवाई जाती है।
Axis Bank Kisan Credit Card Eligibility Criteria क्या है ?
- आवेदक की न्यूनतम आयुसीमा 18 वर्ष से अधिक होना चाहिए।
- आवेदक की अधिकतम आयुसीमा 75 वर्ष लोन समाप्ति के समय होनी चाहिए।
- उधारकर्ता की आयु सीमा 60 वर्ष होनी चाहिए एवं सह-उधारकर्ता (सह-उधारकर्ता परिवार का सदस्य या कानूनी उत्तराधिकारी हो) की आयु सीमा 60 वर्ष से कम होनी चाहिए।
- ज्वाइन कार्ड होल्डर अधिकतम पांच लोग हो सकते हैं।
Axis Bank Kisan Credit Card Interest Rate क्या है ?
सुविधा प्रकार | औसत ब्याज दर | अधिकतम ब्याज दर | न्यूनतम ब्याज दर |
---|---|---|---|
उत्पादन क्रेडिट | 12.70 | 13.10 | 8.85 |
निवेश क्रेडिट | 13.30 | 14.10 | 8.85 |
- फोरक्लोज़र/पूर्व भुगतान शुल्क 4% और लागू कर व्यक्तिगत स्वीकृति सीमा पर लगाया जाएगा।
- एक्सिस बैंक सरकारी योजनाओं के अनुरूप ब्याज सबवेंशन लोन भी प्रदान करता है।
Axis Bank Kisan Credit Card Fees & Charges क्या है ?
टर्म लोन | कैश क्रेडिट | |
---|---|---|
प्रोसेसिंग फीस | लोन राशि की 1% टैक्स के साथ | लोन राशि का 1.5% टैक्स के साथ |
लीगल एवं टेक्निकल चार्ज | अधिकतम ₹5000 | अधिकतम ₹5000 |
स्टांप ड्यूटी एवं अन्य डॉक्यूमेंट चार्ज | राज्य सरकार के नियमानुसार | राज्य सरकार के नियमानुसार |
चेक बाउंस चार्ज | ₹500 हर बार सर्विस टैक्स के साथ | ₹500 हर बार सर्विस टैक्स के साथ |
चेक बुक इश्यू का चार्ज | पहली 100 पन्नों का कोई चार्ज नहीं उसके पश्चात दो रुपए प्रति पन्नों | पहली 100 पन्नों का कोई चार्ज नहीं उसके पश्चात दो रुपए प्रति पन्नों |
प्रीपेमेंट पेनल्टी | कुछ नहीं | कुछ नहीं |
पेनल्टी इंटरेस्ट रेट | डिफॉल्टर्स के लिए 6% वार्षिक दर | डिफॉल्टर्स के लिए 6% वार्षिक दर |
एनओसी एवं नो ड्यू सर्टिफिकेट | कोई चार्ज नहीं | कोई चार्ज नहीं |
आरओसी बनने का चार्ज | यदि 30 दिन से पहले भरते हैं तो ₹1200 सर्विस टैक्स के साथ ,यदि 30 दिन के बाद भरते हैं तो एक्स्ट्रा पेनल्टी लगेगी | यदि 30 दिन से पहले भरते हैं तो ₹1200 सर्विस टैक्स के साथ ,यदि 30 दिन के बाद भरते हैं तो एक्स्ट्रा पेनल्टी लगेगी |
स्टॉक विवरण प्रस्तुत न करना | कोई चार्ज नहीं | कोई चार्ज नहीं |
Axis Bank Kisan Credit Card Customer Care Number क्या है ?
एक्सिस बैंक के द्वारा ग्राहकों की सुविधा के लिए ग्राहक सेवा केंद्र की स्थापना की गई है जिसका नंबर है 1860 419 5555.
* Axis Bank Kisan Credit Card संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक्सिस बैंक की नजदीकी शाखा में जाकर या आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके प्राप्त करें
अन्य लेख पढ़ें :-
- Advertisement -
Union Bank of India Kisan Credit Card 2022 Best Credit Power for Farmer
FAQ-Axis Bank Kisan Credit Card
Axis Bank Kisan Credit Card Interest rate कितना है ?
एक्सिस बैंक किसान क्रेडिट कार्ड द्वारा 8.85 से लेकर 14.10 की वार्षिक ब्याज दर पर उपलब्ध है