Flipkart Axis Bank Super Elite Credit Card : से फ्लिपकार्ट पर ग्राहकों के द्वारा खर्च किए गए प्रत्येक ₹100 के लिए 12 अतिरिक्त सुपरकॉइन दिए जाएंगे। एवं फ्लिपकार्ट के बाहर की गई लेनदेन पर खर्च किए गए प्रत्येक ₹100 के लिए 2 सुपरकॉइन प्राप्त होंगे। गैर-प्लस सदस्यों के मुकाबले Flipkart Plus Members को अतिरिक्त लाभ प्राप्त होंगे।
- Advertisement -
Flipkart Axis Bank Super Elite Credit Card : फ्लिपकार्ट एवं एक्सिस बैंक के द्वारा भारतवर्ष के ऑनलाइन खरीदारी के शौकीन ग्राहकों के लिए फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक सुपर एलीट क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया गया है। जिसका उपयोग ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों ही माध्यम से खरीदारी करने के लिए किया जा सकता है। ग्राहकों को खरीदारी करने पर रिवार्ड्स के रूप में सुपरकॉइन प्राप्त होंगे। जिसका उपयोग फ्लिपकार्ट के प्राइस प्रोग्राम के माध्यम से प्रत्येक लेनदेन के बाद अतिरिक्त सौदों और छूट के लिए किया जा सकता है।
जिन ग्राहकों के द्वारा फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक सुपर एलीट क्रेडिट कार्ड को चुना जाता है, उन्हें कई तरह के इंसेंटिव भी मिलते हैं, नए कार्ड को एक्टिव करने पर ग्राहक के प्रोत्साहन के लिए कई दावे करने के लिए उपयोग किया जा सकता है।
Flipkart Axis Bank Super Elite Credit Card Benefits क्या है ?
फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक सुपर एलीट क्रेडिट कार्ड एक्टिव करने पर निम्न बेनिफिट प्राप्त किए जा सकते हैं।
- Advertisement -
- क्रेडिट कार्ड एक्टिव करने पर 500 सुपरकॉइन प्राप्त होते हैं।
- फ्लिपकार्ट फ्लाइट पर 15 % की छूट।
- फ्लिपकार्ट हेल्प प्लस से खरीदी गई वस्तुओं पर 30% की छूट।
- Myntra.com पर ₹500 की छूट।
- क्लियरट्रीप के माध्यम से बुक की गई फ्लाइट्स पर 10% की छूट।
- YouTube Premium के लिए दो महीने की ट्रायल मेंबरशिप मिलती है।
- क्लियरट्रिप के माध्यम से की गई होटल बुकिंग पर 25% की छूट मिलती है।
- 1 वर्ष की लेंसकार्ट गोल्ड मेंबरशिप मिलती है।
- गाना प्लस का तीन महीने का ट्रायल सब्सक्रिप्शन।
सुपरकॉइन Benefits
- फ्लिपकार्ट पर ग्राहकों के द्वारा खर्च के लिए प्रत्येक ₹100 पर 12 अतिरिक्त सुपरकॉइन प्राप्त होते हैं।
- फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक सुपर एलीट क्रेडिट कार्ड के द्वारा फ्लिपकार्ट के बाहर की गई लेनदेन पर प्रत्येक ₹100 खर्च करने पर 2 सुपरकॉइन प्राप्त होते हैं।
- फ्लिपकार्ट प्लस सदस्यों को अतिरिक्त लाभ प्राप्त होते हैं गैर प्लस सदस्यों की तुलना में।
- फ्लिपकार्ट प्लस सदस्यों को ₹2,500 या उससे अधिक लागत वाली किसी भी लेनदेन पर 400 सुपरकॉइन तक कमा सकते हैं।
- गैर-प्लस सदस्यों के द्वारा ₹2,500 या उससे अधिक की लेनदेन पर अधिकतम 200 सुपरकॉइन अर्जित किए जा सकते हैं।
- विशिष्ट रेस्तरां में 20% की छूट सुपर एलीट क्रेडिट कार्ड का एक अन्य लाभ है।
- क्रेडिट कार्ड के उपयोग से पेट्रोल एवं डीजल पेमेंट करने पर अधिभार पर 1% की छूट प्रदान करता है।
सुपरकॉइन रिवॉर्डज प्वाइंट का उपयोग के द्वारा कई प्लेटफॉर्म्स पर किया जा सकता है। इनका उपयोग फ्लिपकार्ट के अलावा Myntra, Clear Trip, PhonePe, YouTube, Hotstar, SonyLIV, Zee5, Domino’s, Zomato, Leef, boAt, Noise, Airtel, MobiKwik और Paytm पर भी किया जा सकता है।
Flipkart Axis Bank Super Elite Credit Card Eligibility Criteria क्या है ?
- आवेदक भारत का निवासी या अनिवासी भारतीय होना चाहिए।
- आवेदक की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु सीमा 70 वर्ष होनी चाहिए।
- आवेदक की मासिक आय ₹15000 से अधिक एवं सुपर एलिट कार्ड के लिए ₹30000 से अधिक होनी चाहिए।
Flipkart Axis Bank Super Elite Credit Card Documents Requirements क्या है ?
- पैन कार्ड की फोटोकॉपी या फॉर्म 60.
- रंगीन फोटो.
- आय के प्रमाण के रूप में नवीनतम पेस्लिप/फॉर्म 16/आईटी रिटर्न कॉपी.
- निवास प्रमाण (निम्नलिखित में से कोई एक):
- पासपोर्ट
- राशन पत्रिका
- बिजली का बिल
- लैंडलाइन टेलीफोन बिल
- पहचान प्रमाण (निम्नलिखित में से कोई एक):
- पासपोर्ट
- ड्राइविंग लाइसेंस
- पैन कार्ड
- आधार कार्ड

Flipkart Axis Bank Super Elite Credit Card Fees & Charges क्या है ?
Flipkart Axis Bank Super Elite Credit Card फीस एवं चार्जेस का विवरण :
फीस का नाम | फीस |
---|---|
जॉइनिंग फीस | ₹500 |
एनुअल फीस | 2 वर्ष के बाद ₹500 यदि वार्षिक खर्च ₹200000 से अधिक होता है तो एनुअल फीस माफ कर दी जाती है |
ऐडऑन कार्ड जॉइनिंग फीस | कुछ नहीं |
ऐडऑन कार्ड एनुअल फीस | कुछ नहीं |
कार्ड रिप्लेसमेंट फीस (w.e.f 10/10/20) | ₹100 |
कैश पेमेंट फीस | ₹100 |
डुप्लीकेट स्टेटमेंट फीस | कुछ नहीं |
मोबाइल अलर्ट फॉर ट्रांजैक्शन | निशुल्क |
फाइनेंस चार्जेस (रिटेल परचेज एंड कैश ) | 3.6% प्रतिमाह (52.86% प्रतिवर्ष) |
कैश विड्रोल फीस | 2.5% (न्यूनतम ₹500) कैश राशि का |
ओवरड्यू पेनल्टी और लेट पेमेंट फीस | कुछ नहीं यदि टोटल ड्यू पेमेंट ₹300 तक है ₹100 यदि टोटल ड्यू पेमेंट ₹301 – ₹500 के बीच है ₹500 यदि टोटल ड्यू पेमेंट ₹501 – ₹1,000 के बीच है ₹500 यदि टोटल ड्यू पेमेंट ₹1,001 – ₹10,000 के बीच है ₹750 यदि टोटल ड्यू पेमेंट ₹10,001 – ₹25,000 के बीच है ₹1000 यदि टोटल ड्यू पेमेंट ₹25,001 – ₹50,000 के बीच है ₹1000 यदि टोटल ड्यू पेमेंट ₹50,000 से अधिक है |
ओवर लिमिट पेनल्टी | 2.5% ओवर लिमिट राशि का (न्यूनतम ₹500) |
चेक रिटर्न और डिस ऑनर फीस ऑटो डेबिट रिवर्जन | 2% पेमेंट राशि का जो न्यूनतम ₹450 |
सरचार्ज ऑन परचेज और कैंसिलेशन ऑफ रेलवे टिकट | आईआरसीटीसी द्वारा निर्धारित |
फॉरेन करंसी ट्रांजैक्शन फीस | 3.5% ट्रांजैक्शन वैल्यू का |
Flipkart Axis Bank Super Elite Credit Card Apply Online Process क्या है ?
फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक सुपर एलीट क्रेडिट कार्ड ऑनलाइन आवेदन के लिए आवेदक को फ्लिपकार्ट की वेबसाइट पर जाकर करना होगा।
- आवेदक को सर्वप्रथम फ्लिपकार्ट की वेबसाइट पर जाना होगा।
- आवेदक को फ्लिपकार्ट कार्ड की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- आवेदक को अपनी जानकारी उपलब्ध करानी है एवं उसके पश्चात आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करे।
- आपका आवेदन वेरिफ़िएड करने के पश्चात आपको कुछ ही समय में आपको क्रेडिट कार्ड उपलब्ध करवा दिया जाता है।
Flipkart Axis Bank Super Elite Credit Card Customer Care Number क्या है ?
Flipkart Axis Bank Super Elite Credit Card सम्बंधित किसी प्रकार की जानकारी एवं ग्राहक सेवा केंद्र में संपर्क करके प्राप्त करे एक्सिस बैंक के द्वारा ग्राहकों की सुविधा के लिए ईमेल के माध्यम से, कांटेक्ट नंबर के माध्यम से, ऑनलाइन चैट के माध्यम से ग्राहकों की हर समस्या का निराकरण करने का प्रयास किया जाता है dphelp@axisdirect.in .
1 – 860 – 419 – 5555
1 – 860 – 500- 5555
Flipkart Axis Bank Super Elite Credit Card संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक्सिस बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्राप्त करें, बीमा लोन के द्वारा यह ब्लॉग पोस्ट आर्थिक जागरूकता के उद्देश्य से एक्सिस बैंक की वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के आधार पर लिखी गई है।
FAQ – Flipkart Axis Bank Super Elite Credit Card
Flipkart Axis Bank Super Elite Credit Card Joining Fees क्या है ?
फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक सुपर एलीट क्रेडिट कार्ड जॉइनिंग फीस ₹500 है।
- Advertisement -
Flipkart Axis Bank Super Elite Credit Card Annual Fees क्या है ?
फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक सुपर एलीट क्रेडिट कार्ड एनुअल फीस ₹500 है।