- Advertisement -
UNI Pay 1/3 Credit Card भारत का पहला इस प्रकार का स्पेशल क्रेडिट कार्ड है जो आपको आपकी खरीदारी को आसान 3 ईएमआई में बदलने की आजादी देता है बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के , साथ-साथ कैशबैक 1% तक एवं ये कार्ड VISA द्वारा सपोर्टेड है जिस कारण से ये भारत में 99% स्थानों पर स्वीकार किया जाता है |
About UNI
युनी भारत का उभरता हुई एक फिनटेक कंपनी है , जिसका उद्देश्य भारत के लाखों लोगो को एक बेजोड़ क्रेडिट अनुभव प्रदान करना है | इनको बहुत से निवेशकों के द्वारा सपोर्ट एवं निवेश किया गया है जैसे :- मार्की , लाइटस्पीड, एक्सेल आदि |
- Advertisement -
गूगल प्ले स्टोर एवं एप्पल पे अभी इसका बीटा वर्जन ही लॉच किया गया है , गूगल प्ले स्टोर पर अभी तक इसके 1 लाख से अधिक डाउनलोड हो चुके है 4.5 की स्टार रेटिंग प्राप्त है |
Difference in UNI Pay 1/3 Credit Card and Credit Card
UNI Pay 1/3 Credit Card | Credit Card |
---|---|
अपनी खरीदारी को तीन भागों (एक तिहाई) में भुगतान करने के लिए बदला जा सकता है | बदला क्रेडिट कार्ड में भी जाता है लेकिन उसमे आपको प्रोसेसिंग फीस , इंटरेस्ट चार्ज एवं न्यूनतम बैलेंस अकाउंट में होना चाहिए | |
कोई भी जोइनिंग एवं वार्षिक शुल्क नहीं लिया जाता है | सामान्य क्रेडिट कार्ड में जोइनिंग एवं वार्षिक शुल्क लिया जाता है |
इंस्टेंट कार्ड अप्रूवल 3 से 4 मिनट में एवं 3 से 4 दिन में कार्ड आपको प्राप्त हो जाता है | जहाँ अन्य क्रेडिट कार्ड में आपको बहुत डॉक्यूमेंट की जरुरत होती है एवं 1 हफ्ते से अधिक का समय आपको कार्ड मिलने में लग जाता है |
कैशबैक 1% का पहले महीने में खरीदारी करने में पूर्ण भुगतान करने पर | अन्य क्रेडिट कार्ड में रिवार्ड्स पॉइंट दिए जाते है |
UNI Pay 1/3 Credit Card Benefits
- अपनी लेनदेन को 3 भागों में भुगतान की सुविधा :- युनी पे1/3 क्रेडिट कार्ड में आप अपनी खरीदारी को 3 भागों में बाँट सकते है 3 महीने के लिए वो भी बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के | माना अपने 30,000 रूपये की खरीदारी की तो आपको केवल 10,000 का भुगतान करना होगा बाकि भुगतान अगले 2 महीनो में 10 -10 हजार करके करना होगा |
- 1% कैशबैक पुरस्कार :- यदि आप 30 दिन के भीतर जितनी भी खरीदारी पूर्ण भुगतान से करते है तो आपको 1% का कैशबैक प्राप्त होता है |
- जल्दी ही किफायती लम्बी अवधि का ईएमआई प्लान भी ला रही है जिसमे आप अपनी ईएमआई को 6/9/12/18 ईएमआई में बदल सकते है |
- पारदर्शी कार्य प्रणाली :- यदि आपकी जानकारी के बिना कोई फीस या फीस अप्लाई होती है तो आपको100% मनी बैक की गारंटी दी जाती है |
- तत्काल कार्ड आवेदन प्रक्रिया :- कुछ ही मिनटों में आसान एवं सरल आवेदन प्रक्रिया एवं कुछ ही दिनों में अपना कार्ड प्राप्त करे |
- ये कार्ड VISA द्वारा सपोर्टेड है जिसके कारण से ये भारत में 99% से अधिक स्थानों पर स्वीकार किया जाता है |
उदहारण :- माना राम ने पहले महीने में 6000/- हजार रूपये की एक खरीदारी की , 1000/- का अपना एक बिल पे किया और 3000/- का अपना अन्य किसी सामान खरीदारी की | अगर राम 6000/- की खरीदारी को 3 भागों में बाटता है तो उसको फिलाल 2000/- रूपये देने होंगे जिसमे उसको कोई कैशबैक नहीं मिलेगा , एवं जब राम अपना अन्य बिल पे करेगा जिसका मूल्य 1000/- रूपये है तो उसको एक प्रतिशत कैशबैक 10 रूपये मिलेगा एवं 3000/- पर उसको 30 रूपये मिलेगा |
इस से साफ होता है की आपको मात्र फुल पैम्नेट करने पर ही कैशबैक प्राप्त होगा |
UNI Pay 1/3 Credit Card Other Features
- आसान ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से आप अपने क्रेडिट कार्ड को भुगतान को प्रबंधित और ट्रैक भी कर सकते है साथ – साथ अपने प्रत्येक लेनदेन की सीमा भी निर्धारित कर सकते है |
- भुगतान के शुल्क को यदि किसी कारण से समय पर भुगतान नहीं हो पा रहा है और उसको आगे बढ़ाना चाहते है तो मामूली कैरी फॉरवर्ड शुल्क के साथ कर सकते है |
- आप अपने बिल का भुगतान समय पर कर सके इसके लिए बिल रिमाइंडर की सुविधा भी दी जाती है जिस से आप लेट फीस चार्ज से बच सके |
- आपात स्थिति में कार्ड लॉक करने की सुविधा एक क्लिक से एवं बाद में एप्लीकेशन के द्वारा अनलॉक किया जा सकता है |
- 24 घंटे की विशेषज्ञों की टीम आपकी सहायता के लिए मौजूद है , ईमेल के द्वारा , व्हाट्सएप के द्वारा , कॉल के द्वारा |
UNI Pay 1/3 Credit Card Other Charges :-
शुल्क का नाम | शुल्क |
---|---|
कैरी फॉरवर्ड शुल्क | 2.5 %से लेकर 5.5 %तक होता है जिसमे जीएसटी शुल्क भी अलग से होगा |
लेट फीस | इंडस्ट्री के मानकों के अनुसार |
जोइनिंग फीस | कुछ नहीं |
एनुअल फीस | कुछ नहीं |
- कैरी फॉरवर्ड शुल्क :- माना राम ने 10000 हजार रूपये की खरीदारी की उसके लिए मिनिमम देय अमाउंट होगा =10000*7.5%=750/- रूपये यदि वह केवल इसका पे करता है तो राम को कैरी फॉरवर्ड शुल्क देना होगा जो 2.5 %से लेकर 5.5 %तक होता है जिसमे जीएसटी शुल्क भी अलग से होगा
- लेट फीस :- अगर राम ने जो खरीदारी 10000 हजार में की थी और उसका मिनिमम देय अमाउंट भी नहीं दे रहा है तो उसपर लेट फीस लगेगी जी इंडस्ट्री के मानकों के अनुसार होगी |
UNI Pay 1/3 Credit Card Apply Online Process :-
युनी पे1/3 क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन मात्र 3 स्टेप में किया जा सकते है |
- आवेदक को अपनी कुछ समय जानकारी उपलब्ध करवानी होती है जिस से आवेदक की एलिजिबिलिटी की जाँच की जाती है की आवेदक कार्ड के लिए एलिजिबल है भी या नहीं |
- बहुत ही साधारण एवं आसान पेपरलेस केवाईसी प्रक्रिया है |
- आपको कुछ ही समय में कार्ड प्राप्त हो जाता है एवं आप इस से खरीदारी प्रारम्भ कर सकते है |
UNI Pay 1/3 Credit Card Important Points
- क्रेडिट कार्ड अभी बीटा फेज में है |
- यदि आपका कार्ड खो जाता है तो नए एवं डुबलीकेट कार्ड प्राप्त करने में 1 हफ्ते का समय लग सकता है |
- वर्तमान में ये मात्र 7 सिटी के लिए ही उपलब्ध है , अहमदाबाद , बंगलोर , चिन्नई , कोलकाता , हैदराबाद , पुणे , दिल्ली एनसीआर , मुंबई एवं अन्य सिटी में जल्द ही उपलब्ध होगी |
Application Downloading Link :- UNI Pay 1/3 Credit Card |
Website Link :- UNI Pay 1/3 Credit Card |
अन्य लेख पढ़े :-
Federal Bank VISA Credit Card-Launch Recently Celesta, Imperio and Signet
FAQ-UNI Pay 13 Credit Card
UNI Pay 1/3 Credit Card क्या है ?
UNI Pay 1/3 Credit Card भारत का पहला इस प्रकार का स्पेशल क्रेडिट कार्ड है जो आपको आपकी खरीदारी को आसान 3 ईएमआई में बदलने की आजादी देता है बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के , साथ-साथ कैशबैक 1% तक एवं ये कार्ड VISA द्वारा सपोर्टेड है जिस कारण से ये भारत में 99% स्थानों पर स्वीकार किया जाता है |
UNI Pay 1/3 Credit Card Joining Fees क्या है ?
कुछ नहीं
- Advertisement -
UNI Pay 1/3 Credit Card Annual Fees क्या है ?
कुछ नहीं